पाकिस्तान में मुठभेड़ में 32 की मौत (लीड-1)

समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार, अफगानिस्तान सीमा से लगे पाकिस्तान के कबायली इलाके के सात जिलों में एक जिले ओराकजाई एजेंसी में लड़ाकू विमानों ने हमला किया जिससे 10 आतंकवादी मारे गए।

अपनी पहचान छिपाने की शर्त पर एक खुफिया एजेंट ने कहा, "हवाई हमले में आतंकवादियों के पांच ठिकाने और प्रशिक्षण शिविर नष्ट हो गए। घायल आतंकवादियों की संख्या का अभी पता नहीं चला है।"

दक्षिण वजीरिस्तान क्षेत्र में सैन्य अभियान के चलते सैकड़ों तालिबान आतंकवादियों के यहां ठिकाना बना लिया था। इसी को आधार बनाकर पाकिस्तान सेना ने जिले में हवाई हमला किया।

हजारों तालिबान आतंकवादी वजीरिस्तान में सैन्य कार्रवाई के चलते एक अन्य कबाइली जिले कुर्रम एजेंसी में अपना ठिकाना बना रहे हैं। इनसे मुकाबले के लिए यहां के स्थानीय कबायलियों ने एक संगठन बना लिया है।

इस जिले में शनिवार को दर्जनों कबायलियों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें दोनों पक्षों ने ग्रेनेड और मोर्टार से एक दूसरे पर हमला किया।

मुठभेड़ तब शुरू हुई जब आतंकवादियों ने कबायलियों के संगठन के कुछ सदस्यों पर हमला कर दो लोगों को मार दिया और कुछ घरों को आग लगा दी।

एक अन्य खुफिया एजेंट ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि मुठभेड़ में 20 आतंकवादी और दो कबायली मारे गए और मुठभेड़ अब भी जारी है।

इस कबायली क्षेत्र को अमेरिका ने दुनिया का सबसे खतरनाक क्षेत्र घोषित कर रखा है। तालिबान आतंकवादियों के खिलाफ हालांकि यहां कई संगठन बनाए गए हैं लेकिन एक तो ये अंशकालिक हैं और दूसरा इनके सदस्य आतंकवादियों से मुकाबला करने के मामले में ज्यादा सक्षम नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+