पश्चिम बंगाल 7,000 करोड़ रुपये के निवेश प्राप्त हुए
बांग्ला समाचार चैनल 'चोबीस घंटा' द्वारा आयोजित राज्य शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि वर्ष 2008 की तुलना में इस वर्ष निवेश में एक बड़ी बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2008 में राज्य को मात्र 4,000 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ था।
उद्योग मंत्री निरूपम सेन ने कहा कि राज्य को वर्ष 2009 में 206 इकाइयों के लिए 44,390 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव प्राप्त हुआ।
भट्टाचार्य ने कहा कि पिछले वर्ष राज्य की कृषि विकास दर चार प्रतिशत रही।
पश्चिम बंगाल के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि की भागीदारी 22 प्रतिशत है, उद्योग की भागीदारी 18 प्रतिशत और सेवा क्षेत्र की भागीदारी 59 प्रतिशत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications