गाजा में इजरायली हमले में 10 घायल
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इजरायल की ओर से यह कार्रवाई पिछले दिनों दक्षिणी इजरायल में हुए रॉकेट हमले के जवाब में की गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इजरायल के लड़ाकू विमानों ने गाजा हवाई अड्डे को निशाना बनाते हुए बमबारी की। इसके बाद मिस्र की सीमा से लगी दो सुरंगों को भी निशाना बनाया गया।
गाजा के रफाह कस्बे के एक अस्पताल की ओर से कहा गया कि यहां 10 फिलीस्तीनियों को भर्ती कराया गया। घायलों में तीन की हालत गंभीर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications