विश्व जल दिवस पर राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन

केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री पवन कुमार बंसल समापन दिवस पर 10 लाख रुपये का राष्ट्रीय भूजल पुरस्कार और एक-एक लाख के 20 भूजल संवर्धन पुरस्कार भी प्रदान करेंगे। इन पुरस्कारों में भूजल संरक्षण, जल के पुनर्उपयोग तथा पुनश्चक्रण के लिए पुरस्कार शामिल हैं।

इस अवसर पर बंसल भूजल सूचना प्रणाली से सम्बद्घ सीजीडब्ल्यू तथा एनआईसी भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। जल संसाधन की टिकाऊ व्यवस्था के लिए भूजल प्रबंधन अत्यंत आवश्यक होता है। विश्व जल दिवस के अवसर पर इस उद्देश्य को प्राप्त करना देश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

इस अवसर पर सम्मेलन में अनेक वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, आयोजकों, नीति निर्माताओं और उद्योग-प्रतिनिधियों, गैर-सरकारी संगठनों आदि के भाग लेने की संभावना है। विश्व जल दिवस का मुख्य विषय है-जल गुणवत्ता की चुनौतियों तथा अवसरों का सम्प्रेषण। भारत के विभिन्न कार्यकलापों से बढ़ते प्रदूषण के कारण जल संसाधनों की गुणवत्ता पर असर पड़ा है, जिसके कारण ताजा जल की उपलब्धि में दिनोंदिन कमी आ रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+