मुठभेड़ में हिजबुल का आतंकवादी मारा गया (लीड-2)
सेना के एक प्रवक्ता ने बताया, "बाटपोरा गांव में छिपे आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का जिला कमांडर परवेज अहमद उर्फ मुशर्रफ को मार गिराया गया।"
प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य आतंकवादी अब भी गोलीबारी कर रहा है जबकि सुरक्षाबलों ने गांव को घेरा हुआ है।
इस मुठभेड़ में राष्ट्रीय राइफल्स के एक अधिकारी को भी मामूली चोटें आई हैं।
पुलवामा जिले के बाटपोरा गांव के एक घर में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के बाद शनिवार दोपहर को राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और स्थानीय पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications