पाकिस्तान में स्थानीय लोगों के साथ मुठभेड़ में 14 आतंकवादी मारे गए
शुक्रवार रात तालिबान के खिलाफ काम करने वाले शांति समिति के सदस्यों के घर पर हथियारबंद आतंकवादियों ने हमला किया। इस हमले में दो लोग मारे गए और तीन घायल हो गए।
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में शनिवार को शांति समिति के सदस्यों ने 14 आतंकवादियों को मार गिराया। मुठभेड़ में सात आतंकवादी जख्मी भी हुए।
इससे पहले गुरुवार को कुर्रम एजेंसी की जिरगा (कबीलाई परिषद की बैठक) के दौरान सरकार समर्थित कबाइलियों ने पाकिस्तान के तालिबान आतंकवादियों के एक समूह पर गोलियां चलाईं थी जिसमें 21 आतंकवादी मारे गए थे और सात जख्मी हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications