भारत-बांग्लादेश के बीच तीस्ता नदी जल बंटवारे पर समझौता शीघ्र
शुक्रवार को यहां समाप्त हुई दो दिवसीय मंत्रिस्तरीय जल वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने अपने मसौदों का आदान-प्रदान किया।
37वें भारत-बांग्लादेश संयुक्त नदी आयोग की बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई। दो दिवसीय बातचीत में जल संसाधन मंत्री पवन कुमार बंसल ने बांग्लादेश के जल संसाधन मंत्री रमेश चंद्र सेन के साथ चर्चा की। इसके पहले आयोग की बैठक 2005 में हुई थी।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "दोनों मंत्रियों के बीच गर्मजोशी भरे और आत्मीय वातावरण में बातचीत हुई। दोनों ने जल संबंधी सभी मुद्दों पर चर्चा जारी रखने के लिए सहमति जताई।"
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "चर्चा में तीस्ता नदी और अन्य नदियों के जल बंटवारे से संबंधित मुद्दों को शामिल किया गया।"
दोनों पक्षों ने पेय जल आपूर्ति और फेनी व मुहुरी नदियों पर छोटी लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं, गंगा जल संधि-1996 को लागू करने, तटों की हिफाजत व तटबंधों की मरम्मत, बाढ़ के पूर्वानुमान में सहयोग, बाढ़ प्रबंधन उपायों में सहयोग करने पर भी चर्चा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications