टीटीई ने रेलगाड़ी से दंपति को धक्का दिया, पति की मौत
पुलिस ने बताया कि शिव शंकर और उसकी पत्नी संध्या देवी ने उत्तर प्रदेश के चंदौली जाने के लिए साधारण टिकट लेकर सासाराम रेलवे स्टेशन से हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस पकड़ा था। दोनों साधारण डिब्बे में की बजाय आरक्षित डिब्बे में चढ़ गए।
जब टीटीई ने उन्हें पकड़ा तो आरक्षित टिकट बनाने के लिए अतिरिक्त रुपये की मांग की लेकिन दंपति ने और रुपये देने से इंकार कर दिया। इससे नाराज होकर टीटीई ने उन्हें चलती रेलगाड़ी से धकेल दिया।
यह वारदात भभुआ और कुद्रा रेलवे स्टेशन के बीच हुई।
राजकीय रेलवे पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। अभी तक टीटीई को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications