ब्रिटिश एयरवेज के चालक दल के सदस्य हड़ताल पर, यात्री परेशान
बीए प्रबंधन के साथ बातचीत टूटने के बाद व्यापार संघ ने तीन दिवसीय हड़ताल बुलाई है।
बीए के अनुसार, आकस्मिक योजना के तहत उसके पास रोजाना 45,000 यात्रियों को उड़ान सुविधा देने की व्यवस्था है। यह आंकड़ा शनिवार से सोमवार के बीच कुल यात्रा करने वालों का 60 फीसदी है। सप्ताहांत पर एयरलाइन करीब 75,000 यात्रियों को उड़ान सुविधा मुहैया कराती है।
संयुक्त व्यापार संघ के अधिकारियों का दावा है कि उन्हें करीब 12,000 कर्मचारियों का समर्थन हासिल है।
बीए के मुख्य कार्यकारी विली वाल्स गुरुवार और शुक्रवार को हुई व्यापार संघ के साथ बातचीत में खुद शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि बातचीत टूटना बेहद अफसोसजनक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications