दक्षिणी गैस ग्रिड 2012 तक
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस सचिव एस.सुंदर्शन ने संवाददाताओं को बताया, "हम पाईपलाइन परियोजना को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं। इस परियोजना का काम मार्च 2012 में शुरू होगा और दिसंबर में पूरा हो जाएगा। दस दिनों पूर्व हमने रिलायंस समूह और गेल से बात की थी और उनसे गैस पाईपलाइन परियोजना को गति देने के लिए कहा था।"
सुंदर्शन ने इस बात को स्वीकार किया कि दक्षिणी और पूर्वी राज्यों में पश्चिमी और उत्तरी राज्यों के विपरीत गैस का अभाव है।
तीनों दक्षिणी राज्य, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु, कृष्णा-गोदावरी (केजी) बेसिन से उत्पादित होने वाली प्राकृतिक गैस में उचित हिस्सेदारी तथा गैस की आपूर्ति के लिए जल्द पाईपलाइन बिछाने की मांग कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications