पाकिस्तान में 4,500 मेगावाट बिजली की कमी
पाकिस्तान इलेक्ट्रिक पावर कंपनी (पेप्को) ने शुक्रवार को कहा कि कुल मांग 13,026 मेगावाट की है जबकि आपूर्ति केवल 9,426 मेगावाट की ही है।
पाकिस्तान के एक समाचार पत्र 'द न्यूज' ने पेप्को के हवाले से शनिवार को लिखा है कि जलाशयों में पानी की कमी के चलते मांग और आपूर्ति का अंतर और भी बढ़ सकता है और इसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।
पेप्को का दावा है कि रोजाना पांच से आठ घंटे की बिजली कटौती की जाती है जबकि सच यह है कि शहरी इलाकों में आठ से 10 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 14 से 16 घंटे की कटौती होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications