लाफार्ज ने खनन के आरोपों को खारिज किया
मेघालय के सामाजिक संगठन, शेला ऐक्शन कमेटी (एसएसी) की ओर से गुरुवार को लाफार्ज पर आरोप लगाया गया था कि वह शेला में खनन का काम जारी रखे हुए है। शेला बांग्लादेश की सीमा से लगा हुआ है।
एसयूएमएल ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है और कहा है, "एसएसी द्वारा लगाए गए आरोपों में नया कुछ भी नहीं है। यह संस्था लंबे समय से विभिन्न फर्जी आधारों पर परियोजना का विरोध करती आ रही है।"
लाफार्ज की ओर से ई-मेल के जरिए यहां जारी किए गए एक बयान में दावा किया गया है, "गुवाहाटी उच्च न्यायालय में दायर एक मामले में भी इस संस्था ने इसी तरह के आरोप लगाए थे। मेघालय सरकार ने उन आरोपों का परीक्षण किया और वे सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद पाए गए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications