नक्सलियों ने अगवा अधिकारियों को मुक्त किया (लीड-1)
नक्सलियों ने शनिवार दोपहर लातेहार जिले से अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सरवन सोया, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एच.भेंगरा सहित पांच अधिकारियों को अगवा कर लिया था।
लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुलदीप द्विवेदी ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के पांच से अधिक सशस्त्र नक्सलियों ने बंदूक की नोंक पर पांच सरकारी अधिकारियों को अगवा कर लिया था। उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने सोया व भेंगरा के अलावा सहायक अभियंता अदीश सरयू राम, डेयरी अधिकारी विनोद सिंह, उनके चालक किरण सिंह को बंधुआ गांव से अगवा किया था।
द्विवेदी ने कहा कि नक्सलियों ने इन अधिकारियों को उस वक्त अगवा किया जब वे इलाके में विकास कार्यो का जायजा ले रहे थे। उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने चार लोगों को तीन घंटे बाद मुक्त कर दिया, जबकि अभियंता को बाद में छोड़ा।
नक्सलियों ने इससे पहले गुरुवार रात को सिमडिगा जिले से अभियंता रंजीत कुमार सहित चार लोगों को अगवा कर लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications