बेंगलुरू और चेन्नई के लिए उड़ानें शुरू करेगी सिल्कएयर
सिंगापुर व बेंगलुरू के बीच यह सेवा 17 मई से शुरू हो जाएगी जबकि सिंगापुर व चेन्नई के बीच 14 जून को उड़ान शुरू होगी।
सिल्कएयर के मुख्य कार्यकारी चिन याउ सेंग ने कहा, "सिल्कएयर इन दो शहरों में अपनी सेवाएं देने के लिए बहुत उत्साहित है। हम भारत पहुंचने वाले और वहां से आने वाले हवाई यातायात में विकास की अच्छी संभावनाएं देख रहे हैं। हमें दो शहरों में इस नई शुरुआत के साथ भारत में अपनी उपस्थिति मजबूत बनाने की खुशी है।"
सिंगापुर एयरलाइंस समूह बेंगलुरू और चेन्नई के लिए प्रतिदिन के लिए दो उड़ानें शुरू करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications