विपक्ष ने उमर अब्दुल्ला को तानाशाह करार दिया
मुफ्ती ने राज्य के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली की आलोचना करते हुए कहा कि अब्दुल्ला कांग्रेस पार्टी को विश्वास में नहीं लेते हैं। कांग्रेस राज्य की नेशनल कांफ्रेंस के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार की सहयोगी है।
यहां एक सार्वजनिक सभा के दौरान पीडीपी अध्यक्ष ने कहा, "हम उमर अब्दुल्ला से जम्मू एवं कश्मीर के संपूर्ण विकास में विपक्ष को शामिल करने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं जबकि वह और उनकी पार्टी अपने गठबंधन के साथियों से भी सलाह-मशविरा नहीं करते हैं।"
उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री एक तानाशाह हैं जो दूसरों से मशविरा करने को अपनी शान के खिलाफ समझते हैं।"
मुफ्ती ने अब्दुल्ला पर वर्तमान में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में रह रहे आतंकवादियों के आत्मसमर्पण करने पर पुनर्वास नीति का मसौदा तैयार करने में अपनी सहयोगी कांग्रेस से सलाह-मशविरा नहीं करने के आरोप के संदर्भ में यह बात कही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications