पाकिस्तान के सेना प्रमुख वार्ता के लिए अमेरिका रवाना
समाचार एजेंसी 'ऑनलाइन' ने 'इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के हवाले से बताया कि कयानी अमेरिकी सेंट्रल कमान प्रमुख जनरल डेविड पेट्रेस के विशेष निमंत्रण पर वहां पहुंचे हैं।
कयानी अपनी यात्रा के दौरान अमेरिकी सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
वह रक्षा सचिव रॉबर्ट्स गेट्स, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ्स कमेटी के अध्यक्ष एडमिरल माइकल मुलेन और अमेरिकी सेना प्रमुख जनरल जॉर्ज डब्ल्यू. केसी से मुलाकात करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक इन मुलाकातों में पाकिस्तान-अमेरिका के बीच रक्षा व सैन्य संबंधों, पाकिस्तान की सैन्य व रक्षा जरूरतों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications