प्रधानमंत्री ने कोइराल के निधन पर शोक जताया
सिंह ने कोइराला की बेटी सुजाता को भेजे शोक संदेश में कहा, "जी.पी.कोइराला के निधन का समाचार सुनकर मैं दुखी हूं। वह नेपाल के सबसे बड़े नेता और दक्षिण एशिया के वयोवृद्ध राजनेता थे। उन्होंने अपनी जिंदगी की शुरुआत मजदूर संघों के आंदोलन के साथ की थी और अपना पूरा राजनीतिक जीवन लोगों के कल्याण संबंधी कार्यो में बिताया।"
सिंह ने कहा, "कोइराला लोकतंत्रवादी थे। उन्होंने नेपाल में लोकतंत्र की स्थापना के लिए संघर्ष किया और वर्ष 1991 में लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए देश के पहले प्रधानमंत्री बने। उनके निधन से नेपाली राजनीति का एक अध्याय खत्म हो गया है।"
सिंह ने कहा कि कोइराला ने भारत-नेपाल संबंध को मजबूत बनाने में उल्लेखनीय कार्य किया था। उन्होंने कहा कि निजी तौर पर कोइराला के साथ उनके अच्छे संबंध रहे।
सिंह ने कोइराला के निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा, "मैं कोइराला के परिजनों, दोस्तों और उनके समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications