सेंसेक्स में 2.4 प्रतिशत की साप्ताहिक वृद्धि (साप्ताहिक समीक्षा)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 411.61 अंकों या 2.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 17,578.23 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 124 अंकों या 2.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5,262.8 पर बंद हुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 0.94 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स में जिन शेयरों के मूल्यों में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज (6.9 प्रतिशत), हिंडाल्को (6.4 प्रतिशत), टाटा स्टील (6 प्रतिशत), सिप्ला (5.5 प्रतिशत) और हिंदुस्तान यूनीलीवर (4.4 प्रतिशत) शामिल हैं।
जिन कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई उनमें ओएनजीसी (2.6 प्रतिशत), मारुति सुजुकी (2.3 प्रतिशत), एसीसी (2.1 प्रतिशत), एचडीफसी (0.8 प्रतिशत) और भेल (0.2 प्रतिशत) शामिल हैं।
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड सेबी के आंकड़ों के अनुसार इस सप्ताह के दौरान विदेशी निवेशकों ने 79.657 करोड़ डॉलर मूल्य के शेयरों की खरीद की।
बीएसई में सबसे अधिक तेजी धातु (3.6 प्रतिशत), तेल एवं गैस (3.5 प्रतिशत) और आईटी (3.3 प्रतिशत) क्षेत्रों में देखने को मिली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications