पाकिस्तान का लश्कर पर लगाम लगाना जरूरी: अमेरिका
भारत दौरे पर आए अमेरिका के दक्षिण एशिया और मध्य अफ्रीका मामलों के सहायक विदेश मंत्री रॉबर्ट ओ. ब्लैक ने संवाददाताओं से कहा, "लश्कर के खतरे से निपटना पाकिस्तान के लिए बहुत जरूरी है। ऐसा करना सिर्फ अमेरिका ही नहीं बल्कि भारत जैसे दूसरे देशों के लिए भी आवश्यक है।"
'एशिया सोसायटी कॉरपोरेट कांफ्रेंस' में शिरकत करने के बाद ब्लैक ने कहा, "पाकिस्तान में मौजूद लश्कर की वैश्विक महत्वाकांक्षाएं हैं। वह अमेरिकियों को निशाना बना रहा है। मैं पाकिस्तानी सरकार से इस बारे में चर्चा करूंगा।"
नई दिल्ली में वह भारतीय और अमेरिकी कारोबारियों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा और हिलेरी क्लिंटन के बीच इस साल होने वाली बातचीत की तैयारियों के लिए भी ब्लैक यहां अधिकारियों से चर्चा करेंगे।
ब्लैक ने कहा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर उनका भारत दौरा महत्वपूर्ण है। इसके बाद ब्लैक पाकिस्तान और अफगानिस्तान का भी दौरा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications