नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री कोइराला का निधन (लीड-2)
शांति वार्ता के माध्यम से एक दशक पुराने माओवादी जनयुद्ध को समाप्त करने वाले कोइराला को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नेपाल के सबसे बड़ा नेता और दक्षिण एशिया के वरिष्ठ राजपुरुष की संज्ञा दी है।
एक निजी चैनल और एक वरिष्ठ मीडिया घराने ने कोइराला के परिवार के सूत्रों के हवाले से अलग-अलग रिपोर्टों में कहा कि शनिवार सुबह से अचेत कोइराला का निधन दोपहर बाद हुआ।
एक शोक संदेश में मनमोहन सिंह ने कहा, "कोइराला का निधन नेपाल में एक राजनीतिक युग का अंत है। भारत-नेपाल संबंधों के बारे में कोइराला की एक प्रबुद्ध दृष्टि थी और उन्होंने दोनों देशों के लोगों को निकट लाने के लिए गंभीरता से काम किया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications