राष्ट्रमंडल खेल के मद्देनजर हुई भीकाजी कामा परिसर की सफाई

राजधानी में चलाया जा रहा 'लेट्स डू इट डेल्ही' नामक सफाई अभियान ठीक उसी तरह है जैसे कि इस्टोनिया में चलाया गया सफाई अभियान, जहां 50,000 लोगों ने पांच घंटे के भीतर तीन मई 2008 में 10,000 टन कूड़ा उठाया था।

'लेट्स डू इट डेल्ही' अभियान की जनक अनीता भार्गव ने आईएएनएस को बताया, "मैंने जनवरी के मध्य में 'यू ट्यूब' पर इस्टोनिया में चलाए गए सफाई अभियान की वीडियो क्लिप देखी थी। मेरे लिए यह प्रेरणा का स्रोत बना। मैने हमेशा महसूस किया है कि शहर में गंदगी है और इसकी सफाई की जिम्मेदारी किसी को लेनी चाहिए।"

राजधानी में सुबह सात बजे से ही सफेद टी-शर्ट ओर टोपी पहने 'लेट्स डू इट डेल्ही' अभियान से जुड़े कार्यकर्ता भीकाजी कामा परिसर की सफाई कर रहे थे और वहां फैले कूड़े को एकत्रित कर रहे थे।

इस अभियान में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी), दिल्ली विकास प्राधीकरण (डीडीए) के कर्मचारी परिसर की सफाई करने के साथ ही पानी और दवा का छिड़काव कर रहे थे। इस अभियान में दिल्ली के कई संस्थाओं के कर्मचारियों ने भाग लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+