चीन में सड़क हादसे में 9 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार जियांगशू स्थित नानटोंग शहर में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से नौ यात्रियों की मौत हो गई। बस में 46 यात्री सवार थे।
एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुबह 9.12 बजे हुआ। उन्होंने कहा कि पांच यात्रियों की मौत दुर्घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि चार अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications