महंगे दूध से दिल्लीवासी परेशान

दूध की संशोधित दरों के मुताबिक 28 रुपये के फुल क्रीम वाले दूध के पैकेट की कीमत अब 30 रुपये कर दी गई है जबकि टोकन के माध्यम से मिलने वाले दूध की कीमत 22 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 23 रुपये कर दी गई है।
एक गृहणी कमला देवी ने बताया, "बढ़ोतरी तो बढ़ोतरी होती है चाहे वह दो रुपये हो या फिर कुछ और। सबकुछ, बस किराये से लेकर सब्जियों और दालों की कीमतें और बढ़ रही हैं और अब दूध भी महंगा हो गया। इस तरह से बढ़ रही कीमतों के बीच कैसे सामंजस्य बैठाया जा सकेगा। महंगाई की वजह से हमारा मासिक बजट गड़बड़ा गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications