जम्मू एवं कश्मीर में स्कूल छोड़ने वालों की संख्या में कमी
राज्य के शिक्षा मंत्री पीरजादा मोहम्मद सईद ने शुक्रवार को विधानसभा में बताया, "सरकार के प्रयासों के चलते पांच सालों में विद्यालय छोड़ने वाले छात्रों की संख्या 367,000 से गिरकर 39,000 तक पहुंच गई है।"
पिछले एक दशक में जम्मू एवं कश्मीर की साक्षारता दर 65.67 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई है। वर्ष 2001 में यह दर 56 फीसदी थी।
सईद ने कहा कि नब्बे के दशक में आतंकवादी विद्यालयों में आग लगा देते थे। आतंकवाद और आतंकवाद विरोधी अभियान के चलते छात्रों में भय बन गया था, लिहाजा पिछले दो दशकों के दौरान स्कूल जाने वाले छात्रों की संख्या में कमी आ गई थी।
मंत्री के मुताबिक राज्य में पिछले पांच सालों में 4,242 प्राथमिक और 616 माध्यमिक विद्यालयों की इमारतें बनाई गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications