सीआरआई ने शुरू किया टीके का उत्पादन
स्वास्थ्य मंत्री राजीव बिंदल ने आईएएनएस को बताया, "केंद्र सरकार द्वारा 12 फरवरी को दिए गए आदेश के बाद सीआरआई ने टीकों के उत्पादन का काम शुरू कर दिया है।"
बिंदल ने कहा, "केंद्र सरकार ने सीआरआई के लिए अगले वित्तीय वर्ष के लिए 30 करोड़ रुपये की भी मंजूरी दी है।"
गौरतलब है कि सीआरआई बड़े पैमाने पर बैक्टिरीयल और वॉयरल टीकों का उत्पादन करती थी। जनवरी, 2008 में संस्थान का लाइसेंस रद्द कर दिया गया था। लाइसेंस रद्द करते समय यह बताया गया था कि 103 वर्ष पुराना यह संस्थान, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मानकों के अनुसार टीकों का उत्पादन नहीं कर रहा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा, "सीआरआई को यह सुनिश्चित करना होगा कि आदेश के तीन साल के भीतर टीकों के उत्पादन का मानक जीएमपी मानक के अनुसार हो जाना चाहिए। इस अवधि के दौरान उसे केंद्र सरकार के सामने तिमाही प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications