दलित महिला की इंदिरा आवास न मिलने पर आत्मदाह की धमकी
बेगूसराय जिले की रहने वाली रामवती देवी ने धमकी दी है कि इंदिरा आवास योजना के तहत यदि उन्हें आवास नहीं मुहैया कराया गया तो वह एक अप्रैल को आत्मदाह कर लेगी। उनका कहना है कि वर्ष 2008 में इस योजना के तहत उनका नाम प्रतीक्षा सूची में रखा गया था।
रामवती देवी ने आईएएनएस को बताया, "मैने प्रखण्ड विकास अधिकारी को अवगत करा दिया है कि वर्ष 2008 की प्रतीक्षा सूची में मेरा नाम था लेकिन अभी तक हमें आवास नहीं मिला है। मैंने संबंधित अधिकारी से कह दिया है कि यदि एक अप्रैल से पहले मुझे आवास नहीं मुहैया कराया गया तो मैं आत्मदाह कर लूंगी।"
राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने इंदिरा आवास योजना में भ्रष्टाचार की बात को स्वीकार करते हुए कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए कदम उठाएगी।
कुशवाहा ने आईएएनएस को बताया, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस योजना में भ्रष्टाचार है। हम इसे रोकने के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications