चिली में भूकंप से 15,000 लोग बेरोजगार
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने चिली के केंद्रीय श्रमिक संगठन (सीयूटी) के अध्यक्ष अर्तूरो मार्टिनेज के हवाले से बताया है कि प्रभावित लोगों में अधिकतर छोटे और मझोले कारोबार से जुड़ी कंपनियों के कामगार हैं।
मार्टिनेज के मुताबिक सरकार ने इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया है या फिर इसकी गंभीरता के बारे में उसने विचार नहीं किया है, लेकिन श्रमिक इसकी कीमत चुका रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्रमिकों द्वारा इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और संगठन, नेशनल कांग्रेस से कानून में सुधार की मांग करेगा ताकि कामगारों को बिना हर्जाना दिए कंपनी से नहीं निकाला जा सके।
उल्लेखनीय है कि चिली में 27 फरवरी को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications