बेनजीर हत्याकांड के जांच दल पर हमला

पढें : बेनजीर हत्याकांड में पाक सेना की होगी जांच
हालांकि संयुक्त राष्ट्र के जांच दल पर जानबूझ कर हमला नहीं किया गया बल्कि प्रदर्शन के वक्त घटनास्थल पर मौजूद होने के कारण ये जांच दल प्रदर्शनकारियों के चपेट में आ गया। स्थानीय समाचार पत्र 'डॉन' के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शन कर रही भीड़ ने संयुक्त राष्ट्र के जांच दल के वाहनों पर हमला किया। इस हमले के बाद जांच दल हवाई अड्डे लौट आया और फिर अमेरिकी दूतावास से मदद मांगी। इस हमले में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
उल्लेखनीय है कि दिसंबर, 2007 में रावलपिंडी में हुए एक आतंकवादी हमले में बेनजीर की मौत हो गई थी। संयुक्त राष्ट्र दल बेनजीर की हत्या की जांच करने के लिए पाकिस्तान मे है।












Click it and Unblock the Notifications