कक्षा 2 की बच्‍ची से अश्‍लील हरकत

Uttar Pradesh map
सोनभद्र। छेड़खानी, मारपीट और बलात्‍कार की बढ़ती घटनाओं के बाद यह तो साफ हो गया था कि हमारी बेटियां अब कहीं भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं। हालांकि माता पिता स्‍कूल को हमेशा सुरक्षित स्‍थान मानते आए हैं, लेकिन अब शायद स्‍कूल भी बच्चियों के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है।

उत्‍तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है, जहां एक शिक्षक ने कक्षा 2 की छात्रा के साथ अश्‍लील हरकतें कीं। यही उसने नहीं बच्‍ची की अश्‍लील तस्‍वीरें भी खींचीं।

पढ़ें- यौन शोषण के आरोप में योग शिक्षक गिरफ्तार

यह मामला जिले के दुद्धी इलाके के एक गायत्री देवी स्‍कूल का है, तीस वर्षीय शिक्षक राहुल रंजन ने छह वर्षीय बच्‍ची के साथ छेड़खानी की और मोबाइल से उसकी अश्लील तस्वीरें खीचीं। मामला तब प्रकाश में आया जब आहत बच्‍ची ने सारी घटना अपने माता-पिता के समक्ष बयां की। माता-पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। उधर शिक्षक तुरंत फरार हो गया।

पुलिस ने तत्‍काल ऐक्‍शन लेते हुए संदिग्‍ध ठिकानों पर दबिश डाली और शिक्षक को गुरुवार रात को ही धर दबोचा। शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 और 355 के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना-प्रभारी सुरेंद्र तिवारी के मुताबिक जब राहुल से गहन पूछताछ की तो राहुल ने अपना सारा गुनाह खुद ब खुद उगल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+