छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना, 20 घायल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक बस पलट गई जिससे उसमें सवार 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रायपुर से 80 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर यह दुर्घटना हुई। बस रायपुर से जगदलपुर जा रही थी।
पढ़ें - छत्तीसगढ़ की अन्य खबरें
जिले के अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को धमतरी शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications