'पांच करोड़ की ही थी माया की माला'

Mayawati
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमा मायावती के साथी विधायकों के सारे दावे तब खोखले साबित हुए, जब आयकर विभाग की रिपोर्ट आयी। जी हां बसपा विधायक जिस माला की कीमत 21 लाख बता रहे थे, वो वास्‍तव में पांच करोड़ की ही थी। इस बात का खुलासा आयकर विभाग ने अपनी रिपोर्ट में किया है।

बसपा के स्थापना दिवस समारोह के मौके पर रैली के दौरान उत्‍तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को एक-एक हजार के नोटों की माला पहनायी गई थी। इस माला में पांच करोड़ रुपए की कीमत के नोट लगे थे। हालांकि विपक्षीदल इसे पचास करोड़ बता रहे थे। आयकर विभाग की रिपोर्ट फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन अधिकारियों के मुताबिक आयकर विभाग का अनुमान है कि माला में कुल 5 करोड़ रुपए लगे थे।

पढ़ें- मायावती पर विपक्ष का चौतरफा वार

आयकर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह तो साफ हो गया है कि माला में पांच करोड़ रुपए लगे थे, लेकिन इतनी बड़ी कीमत के नोट किस बैंक से निकाले गए, किसने निकाले, किसके खाते से निकाले गए, किसने दिए और माला कहां बनी व किसने बनाई इसकी जांच फिलहाल जारी है।

आयकर विभाग की इस सख्‍ती को देखते हुए यह साफ हो गया है कि अगर इन सभी सवालों पर से पर्दे उठे तो बसपा की बड़ी पोल खुल सकती है। हालांकि बसपा सूत्रों की माने तो यह धन चंदे में इकठ्ठा किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+