हेडली को उम्र कैद से ही संतोष कर लेगा भारत

ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन में भारत-बांग्लादेश सुरक्षा पर एक व्याख्यान के दौरान उन्होंने कहा कि हेडली ने आतंकवाद से जुड़े सभी 12 आरोपों में अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। एक तरह से यह अच्छा है। उन्होंने कहा कि सरकार को पता चला है कि अमेरिकी अटॉर्नी जनरल ने हेडली के लिए उम्र कैद की सजा की सलाह दी थी। पिल्लई ने कहा, "मैं नहीं सोचता कि भारत सरकार इस सजा से असंतुष्ट होगी।"
पढें : हेडली ने बताया कैसे रची 26/11 की साजिश
भारत को हेडली से पूछताछ की अनुमति मिलने की संभावना पर उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में भारत को अमेरिकी एजेंसियों के चर्चा करनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि भारत पहले भी कई बार अमेरिका से हेडली को भारत को सौंपे जाने की मांग कर चुका है लेकिन अब हेडली के गुनाह कबूलने के बाद नहीं लगता की भारत अमेरिका पर दवाब बना सकेगा।
उल्लेखनीय है कि हेडली ने शिकागो की एक अदालत में मुंबई हमले से जुड़े एक दर्जन आरोपों में गुरुवार को अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। 26 नवबंर 2008 को मुंबई पर हुए हमले में 167 लोग मारे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications