दो करोड़ में बिकी हुसैन की पेंटिंग
नई
दिल्ली। विवादों से घिरे रहने के लिए मशहूर चित्रकार एम.एफ. हुसैन द्वारा बनाई गई एक पेंटिंग की कीमत दो करोड़ रुपये से भी अधिक लगाई गई है। यह बोली सैफरनार्ट स्प्रिंग ऑनलाइन नीलामी के दौरान लगाई गई। id="toptextpromo">हुसैन
द्वारा वर्ष 1970 में बनाए गए इस चित्र में चार घोड़े और एक महिला सवार को दर्शाया गया है। नीलामी करने वाली संस्था द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि सैफरोनोर्ट नीलामी के दौरान समकालीन चित्रकारों की पेंटिंग की मांग में काफी तेजी देखी गई। अकबर पद्मसी द्वारा वर्ष 1993 में बनाई गई 'प्रोफेट' की नीलामी 1.25 करोड़ रुपये में हुई। इस चित्र की नीलामी 36 लाख रुपये में होने का अनुमान लगाया गया था। एफ.एन सुजा की 'डिकंपोजिंग हेड' नीलामी 1.57 करोड़ रुपये में हुई जबकि इस चित्र के लिए 1.12 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद थी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>नीलामी
में भारत के आधुनिक और समकालीन 47 चित्रकारों के 100 चित्रों को शामिल किया गया। इनमें में एम.एफ. हुसैन के अलावा अकबर पद्मसी, एफ.एन.सुजा, एस.एच.राजा, मंजीत बावा, सुबोध गुप्ता सहित कई अन्य चित्रकारों के चित्र शामिल थे।











Click it and Unblock the Notifications