छत्तीसगढ़ में 2 वर्षो में 36 जंगली जानवरों का शिकार
वन विभाग के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि वर्ष 2008-09 के बीच 11 जंगली जानवरों को मारा गया जबकि इस वर्ष फरवरी तक 25 जानवरों की हत्या की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि कांकेर और धमतरी जिलों में शिकारी बड़े पैमाने पर तेंदुओं को अपना निशाना बना रहे हैं।
पुलिस ने कांकेर जिले से शुक्रवार सुबह दो युवकों को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया। तेंदुए की खाल की कीमत डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। दोनों युवकों की पहचान पीलूराम कौशिक और टीकमचंद यादव के रूप में की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications