दालों का उत्पादन बढ़ाने की जरूरत : पवार
उन्होंने राज्यों से अनुरोध किया कि वह किसानों को कृषि संबंधी सामग्री समय पर उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। इससे न सिर्फ उत्पादन बढ़ेगा बल्कि खाद्य सुरक्षा की दिशा में भी मदद मिलेगी।
पवार ने कहा कि तमाम प्रयासों के बावजूद देश में दालों का उत्पादन नहीं बढ़ सका है। इसलिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत त्वरित दाल उत्पादन कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए कृषि राज्य मंत्री के. वी. थामस ने कहा कि 2025 तक 32 करोड़ टन खाद्यान्न की आवश्यकता होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications