प्रतिबंध के बावजूद कंधमाल का दौरा करेंगे तोगड़िया

विहिप के राज्य इकाई के सचिव गौरी प्रसाद रथ ने बताया, "हमारी योजना में कोई बदलाव नहीं हुआ है।" उन्होंने कहा कि तोगड़िया और कई अन्य नेता शुक्रवार को न केवल कंधमाल पहुंचेंगे बल्कि वे जिले में पूरी रात भी गुजारेंगे।
दूसरी तरफ, जिला प्रशासन को इस बात का डर सता रहा है कि तोगड़िया के कंधमाल दौरे से क्षेत्र में शांति भंग हो सकती है। कंधमाल में वर्ष 2008 में 23 अगस्त को विहिप की केंद्रीय समिति के सदस्य स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती की हत्या के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा में कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई थी।
पुलिस का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा एक सूचना जारी की गई है जिसमें विहिप महासचिव तोगड़िया और अन्य नेताओं के जिले में प्रवेश पर रोक लगाई गई है। जिले के पुलिस अधीक्षक एस.प्रवीण कुमार ने आईएएनएस को बताया, "हम स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications