ओबामा ने 18 अरब डॉलर के रोजगार विधेयक पर हस्ताक्षर किए
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार, हायर अधिनियम में 13 अरब डॉलर की राशि छोटे व्यवसायों के कर प्रोत्साहन के लिए है ताकि वह नई नियुक्तियां करें जबकि पांच अरब डॉलर बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए खर्च किए जाएंगे।
ओबामा ने व्हाइट हाउस में इस विधेयक पर हस्ताक्षर करने के बाद कहा कि यह निजी क्षेत्र को गति प्रदान करेगा जिससे बेरोजगारी दूर करने में मदद मिलेगी जो फरवरी में 9.7 फीसदी बरकरार थी।
इससे पहले महीनों बहस के बाद अमेरिकी सीनेट ने इस अधिनियम को बुधवार को पारित कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications