हेडली मामला घरेलू आतंकवाद से खतरे का संकेत
अमेरिकी गृह सुरक्षा मंत्री जेनेट नैपोलिटानो ने कहा, "हम यह देख सकते हैं कि विदेशी के साथ घरेलू आतंकवाद भी खतरा बन गया है। हमें घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय स्तर भी पर आतंकवाद को खत्म करने के लिए निरंतर काम करना होगा ताकि अमेरिकी लोगों को सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।"
उधर, विदेश विभाग के प्रवक्ता गोर्डन ड्यूगाइड ने हेडली के जुर्म कबूल करने से इस मामले में हल्कापन आने पर भारत के असंतोष की खबरों पर टिप्पणी करने से इंकार किया। उन्होंने कहा, "मैं इस बारे में कुछ नहीं कहूंगा। भारत एक विशाल देश है। मैं यह मानता हूं कि किसी मुद्दे पर वहां विभिन्न मत हो सकते हैं।"
हेडली ने गुरुवार को अदालत में मुंबई हमले में साजिश में शामिल होने का आरोप स्वीकार किया। उसने आतंकवाद से जुड़े सभी 12 आरोपों को कबूल कर लिया। अभियोजन पक्ष का कहना है कि वर्ष 2005 में लश्कर के तीन प्रमुख आतंकवादियों ने हेडली से भारत का दौरा कर वहां के प्रमुख ठिकानों की टोह लेने के लिए कहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications