बरेली में अब केवल रात में ही कर्फ्यू
बरेली के जिलाधिकारी अनिल गर्ग ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शहर में शुक्रवार सुबह पांच बजे से रात 10 बजे तक 17 घंटे कर्फ्यू में ढील रहेगी। इससे पहले, गुरुवार को सुबह पांच बजे से शाम सात बजे तक 14 घंटे की ढील दी गई थी।
गर्ग ने कहा कि एहितयात के तौर पर अब महज रात के समय ही कर्फ्यू रहेगा। पुलिस अधिकारी और सुरक्षा बल कर्फ्यू के दौरान पहले की तरह तैनात रहेंगे।
अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि जिस तरह से शहर तेजी से अपनी पुरानी रंगत में लौट रहा है, उसे देखते हुए अगले कुछ दिनों में कर्फ्यू पूरी तरह से हटा लिया जाएगा।
बरेली परिक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक राजीव सबरवाल ने कहा, "हम हर घंटे हालात की समीक्षा कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि जल्द ही कर्फ्यू पूरी तरह से हटाने के बारे में फैसला किया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications