म्यांमार ने अमेरिकी नागरिक को रिहा किया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी नागरिक और लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता न्यी न्यी आंग को गुरुवार को रिहा कर दिया गया। उन्हें बैंगकॉक की उड़ान से रवाना भी कर दिया गया।
आंग को पिछले महीने तीन साल कैद की सजा सुनाई गई थी। उन पर धोखाधड़ी, विदेशी मुद्रा को अवैध रूप से रखने और म्यांमार का पासपोर्ट लौटाने से मना करने का आरोप लगाते हुए यह सजा सुनाई गई थी।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोर्डन ड्यूगाइड ने कहा, "हम इस छोटे, मगर सकारात्मक कदम का स्वागत करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications