अनोखी सर्जरी से ऑटो चालक के पैर से निकाली छड़
नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली में चिकित्सकों की एक टीम ने एक 30 वर्षीय ऑटो चालक के पैर में घुसे लोहे की छड़ को अनोखी विधि की सर्जरी से निकालने में सफलता हासिल की। छड़ रिक्शा में घुसते हुए चालक के पैर में घुस गई थी।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चिकित्कों ने गुरुवार को अमरीक के पैर से लोहे की छड़ निकाला। दक्षिणी दिल्ली में लोहे की छड़ों से लदे एक ट्रक से ऑटो रिक्शा के टकरा जाने से उसके पैर में छड़ घुस गई थी।
एम्स के आपातकालीन चिकित्सा विभाग के एम.सी. मिश्र ने बताया, "दुर्घटनावश ऑटो चालक के टखने में 12 मिलीमीटर व्यास की छड़ इस तरह से घुस गई थी कि उसे रिक्शा में से निकालने के लिए भी उसके पैर के दोनों तरफ से छड़ को काटना पड़ता।"
उन्होंने बताया, "हमने इलाज और सर्जरी के लिए बड़ी सावधानी के साथ योजना तैयार की। अगर थोड़ी सी भी गलती होती तो मरीज का पैर खराब हो जाता।"
इस इलाज के प्रभारी चिकित्सक संजोई भोई ने कहा कि यह एक खास तरह की सर्जरी थी।
भोई ने कहा, "अधिक सजगता के साथ और कम से कम नुकसान हो इसको मद्देनजर रखते हुए सर्जरी की गई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications