'हेडली की स्वीकारोक्ति से लश्कर की महत्वाकांक्षा जाहिर'
दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री रॉबर्ट ब्लैक ने यहां संवाददाताओं को बताया, "पाकिस्तान ने आतंक के मुद्दे पर महत्वपूर्ण प्रगति की है लेकिन उसे अभी और भी बहुत कुछ करना बाकी है।" ब्लैक फिलहाल भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं।
ब्लैक ने कहा कि हेडली की स्वीकारोक्ति से यह जाहिर हुआ है कि लश्कर का खतरा कितना अधिक बढ़ गया है। इसके साथ ही ब्लैक ने पाकिस्तान से इस मोर्चे पर और काफी कुछ करने के लिए कहा।
ब्लैक ने कहा, "हम अभी भी महसूस करते हैं कि खासतौर से लश्कर के खिलाफ कार्रवाई में और प्रगति करने की आवश्यकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications