तिब्बत मसले के समाधान में भारत निभा सकता है भूमिका : दलाई लामा
नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा है कि चीन के साथ अच्छे दोस्ताना संबंध बनाने के बाद भारत तिब्बत मसले के समाधान में भूमिका निभा सकता है।
दलाई लामा ने एक टीवी चैनल के साथ साक्षात्कार में कहा, "भारत-चीन के रिश्ते में हर हाल में सुधार होना चाहिए। यह सिर्फ कूटनीतिक मुस्कान तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि विश्वास और आपसी भरोसे पर आधारित वास्तव में एक अच्छी दोस्ती होनी चाहिए। हम सचमुच में हिंदी-चीनी भाई-भाई का रिश्ता कायम कर सकते हैं। मैं समझता हूं कि देर-सबेर ऐसी दोस्ती जरूर विकसित होगी। चूंकि तिब्बत सीमा के ठीक बाद है, लिहाजा भारत चीनी नेताओं के साथ उस भरोसे के जरिए समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। मैं ऐसा महसूस करता हूं।"
दलाई लामा ने कहा कि बातचीत ही मुद्दे के समाधान का एक मात्र रास्ता है। इसके साथ ही दलाई लामा ने तिब्बत को लेकर चीन की वर्तमान नीति को अस्वाभाविक बताया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications