स्वास्थ्य सुधार विधेयक के कारण ओबामा का एशिया दौरा स्थगित (लीड-1)
व्हाइट हाऊस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने गुरुवार को कहा कि विधेयक पर होने वाले मतदान की वजह से ही ओबामा एशिया और आस्ट्रेलिया दौरे को टाल कर रहे हैं। ओबामा को इंडोनेशिया और आस्ट्रेलिया के लिए रविवार को रवाना होना था। उनके दौरे में पहले ही विलंब हो चुका है।
डेमोक्रेट नेताओं ने गुरुवार को राष्ट्रपति ओबामा के महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य सुधार विधेयक के अंतिम प्रारूप को पेश कर दिया। यह विधेयक ओबामा की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।
माना जा रहा है कि इस विधेयक से अगले 10 वर्षो में अमेरिकी सरकार को 940 अरब डॉलर का खर्च वहन करना पड़ेगा।
हाऊस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स की स्पीकार नैंसी पेलोसी और सदन में बहुमत पक्ष के नेता स्टेनी हॉयर ने इस विधेयक को सार्वजनिक किया। इस मौके पर पेलोसी ने विधेयक को ऐतिहासिक करार दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications