रूस फिर शुरू करेगा अंतरिक्ष पर्यटन कार्यक्रम

मास्को, 19 मार्च (आईएएनएस)। अंतरिक्ष की यात्रा करने के इच्छुक पर्यटक फिर से दो से तीन सालों में रूस के अंतरिक्षयान 'सोयुज' से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) का दौरा कर सकेंगे। इसकी जानकारी रूस के शीर्ष अधिकारियों ने शुक्रवार को दी।

गौरतलब है कि रूस ने पिछले वर्ष अंतरिक्ष में यात्रियों को भेजना बंद कर दिया था क्योंकि आईएसएस के लिए उड़ान भरने वाले अंतरिक्ष यान के चालक दल के सदस्यों की संख्या तीन से बढ़कर छह हो गई थी। इसके साथ ही यान में सभी सीटें रूसी और विदेशी अंतरिक्ष यात्रियों के लिए आरक्षित हो गई थी।

रूसी संघीय अंतरिक्ष एजेंसी 'रॉसकॉसमॉस' के प्रमुख अनातोली परमीनॉव ने बताया, "हमारे अंतरिक्षयानों की उड़ान क्षमता वर्ष 2009 से दोगुनी हो गई है, लिहाजा वर्ष 2012 से 2013 तक अंतरिक्ष पर्यटक के लिए उड़ाने बढ़ने की संभावना हैं।"

रूस की एयरोस्पेस क्षेत्र की कंपनी 'आरएससी एनर्जिया' कॉरपोरेशन ने हाल ही में कहा था कि कंपनी के पास प्रत्येक वर्ष चार की बजाय पांच सोयुज अंतरिक्षयान तैयार करने की क्षमता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+