भारतीय मूल के अमेरिकी की हत्या
समाचार पत्र 'कनसास सिटी स्टार' ने खबर दी है कि स्टोर में लगे कैमरे दिखाते हैं कि गुरप्रीत सिंह ने बुधवार की रात नकदी से भरे एक बैग को लुटेरों को सौंपा। बंदूकधारी ने बैग को लिया और उसने सिंह के पेट में एक गोली दाग दी। उसके बाद वह वहां से फरार हो गया।
सिंह ने रात लगभग 1.10 बजे 911 पर फोन किया और घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। उसके बाद वह वहीं जमीन पर गिर पड़े और बाद में अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान उनकी मौत हो गई। सिंह के दो बच्चे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications