बैंक लूट का प्रयास, नकाबपोश लुटरे दबोचे गए

इलाके में नियमित गश्त पर तैनात पुलिस के गश्तीदल ने फुर्ती दिखाते हुए लोगों की मदद से एक लुटरे को पकड़ लिया, बाद में मौके से भाग रहे दो अन्य लुटरों को भी पुलिस ने नाकाबंदी कर जयपुर-अजमेर रोड पर दबोच लिया।

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर दो बजे हथियारों से लैस तीन लुटेरे एसबीबीजे बैंक की चित्रकूट शाखा में पहुंचे। उन्होंने आते ही पिस्तौल के बल पर बैंक में मौजूद ग्राहकों व कर्मचारियों को एक तरफ कोने में खड़ा कर दिया। लुटेरों ने कैश काउंटर पर जाकर लोगों को डराने के लिए गोली चलाई और कैशियर से पैसे मांगे। कैशियर के पैसे देने से मना करने पर उन्होंने पिस्तौल के बट से उसके सिर पर वार किया और उससे चाबी छीनकर काउंटर खोलकर उसमें से 15 लाख रुपए निकाल लिए।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस को देखते ही लुटेरे लूट की रकम छोड़कर मोटरसाइकिल से भाग निकले। इस दौरान एक लुटेरे को बैंक के बाहर ही पुलिस ने पकड़ लिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बैंक शाखा में करीब सवा दो बजे नकाबपोश लुटेरे घुस गए। इन नकाबपोशों ने हथियार दिखाकर 15 लाख रुपये से अधिक रकम लूट ली। इस बीच पुलिस नियंत्रण कक्ष को बैंक से सूचना मिलने पर पास ही खड़ी चेतक मोबाइल पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि लूट की राशि बैंक में छोड़कर लुटेरे हवा में गोलियां चलाते हुए मोटरसाइकिल से फरार हो गए। अजमेर रोड के सीकर बाईपास पर पुलिस की टीमों ने चारों तरफ से घेरकर लुटेरों को धर दबोचा। उनके पास से देशी कट्टा, कारतूस, कटार बरामद किया गया। तीनों लुटेरों से पूछताछ की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+