डेमोक्रेट ने स्वास्थ्य सुधार विधेयक पेश किया
वाशिंगटन, 19 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका में डेमोक्रेट नेताओं ने गुरुवार को राष्ट्रपति बराक ओबामा के महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य सुधार विधेयक के अंतिम प्रारूप को पेश कर दिया। विधेयक पर इस सप्ताहांत हाऊस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में मतदान होना है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार इस विधेयक से अगले 10 वर्षो में अमेरिकी सरकार को 940 अरब डॉलर का खर्च वहन करना पड़ेगा।
हाऊस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स की स्पीकार नैंसी पेलोसी और सदन में बहुमत पक्ष के नेता स्टेनी हॉयर ने इस विधेयक को सार्वजनिक किया। इस मौके पर पेलोसी ने विधेयक को ऐतिहासिक करार दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications