राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर तैयार करने को कैबिनेट की मंजूरी
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने संवाददाताओं को बताया, "इस परियोजना के तहत 1.2 अरब आबादी को शामिल किया जाएगा और इस पर 3,539.24 करोड़ रुपये की लागत आएगी।"
सोनी ने कहा कि सभी नागरिकों के छाया चित्र व अंगुलियों के निशान सहित उनके पहचान के विवरणों के साथ डिजिटल डाटाबेस तैयार करने से देश में बायोमेट्रिक्स आधारित पहचान प्रणाली तैयार हो जाएगी।
सोनी ने कहा, "इस तरह का डाटाबेस नागरिकों को सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के तहत सेवाएं मुहैया कराने की प्रक्रिया को प्रभावी बना देगा, सुरक्षा परिदृश्य में सुधार लाएगा और देश में पहचान की धोखाधड़ी पर रोक लगाएगा।"
अप्रैल महीने से शुरू हो रही आवासीय गणना और आवासीय सूचीकरण के साथ ही एनपीआर के लिए भी आंकड़े जुटाए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications