सिंगापुर में भारतीय पर हत्या का आरोप
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक समाचार पत्र 'द स्ट्रेट टाइम्स' के ऑनलाइन संस्करण ने खबर दी है कि पुलिस को 34 वर्षीय गोपीनाथन नायर रेमादेवी बिजूकुमार पर फिलीपींस के पर्यटक रोसेलीन रियेस पस्कुआ की चाकू घोंपकर हत्या करने का संदेह है।
पस्कुआ का शव सोमवार को किराए के मकान से बरामद किया गया था। वह अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने के लिए तीन सप्ताह पहले ही सिंगापुर के दौरे पर आई थी।
सिंगापुर के कानून के मुताबिक दोषी पाए जाने पर बिजूकुमार को मौत की सजा हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications